कन्या छात्रावास में घुसकर बीईओ की अभद्रता! छात्रावास अधीक्षिका ने लगाए गंभीर आरोप

शशिकांत सनसनी मोहला-मानपुर-चौकी छत्तीसगढ़

मानपुर विकासखंड के शिक्षा विभाग पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। इस बार प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास खड़गांव और आदिवासी कन्या आश्रम पैंदुर की प्रभारी अधीक्षिका आशा सिन्हा ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मानपुर पर अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

अधिक्षिका और छात्रावास स्टाफ ने कलेक्टर जनदर्शन में दी गई शिकायत में कहा कि बीईओ बिना अनुमति छात्रावास में पहुंचे और वहां स्टाफ व बच्चों से अभद्रता की। आरोप है कि बीईओ ने छात्रों और स्टाफ पर दबाव डालते हुए अधीक्षिका के खिलाफ अव्यवहारिक बातें लिखवाईं और प्रभार छोड़ने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, कन्या माध्यमिक शाला खड़गांव में बच्चों को खड़ा कर अधीक्षिका के खिलाफ भड़काने का भी आरोप लगाया गया।

अपने चहेते को प्रभार देने का आरोप
शिकायत में बीईओ पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अधीक्षिका आशा सिन्हा को बिना सूचना दिए हटाने का प्रस्ताव वॉट्सऐप पर भेजा और अपने करीबी शिक्षिकाओं को प्रभार दिलाने का दबाव बनाया। अधीक्षिका ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उन पर और छात्रावास स्टाफ पर गंभीर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।

इस मामले में मानपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए.आर. कौर ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पैंदुर छात्रावास में शिक्षिका सोमलता देवांगन उनके साथ थीं। उन्होंने छात्रों को छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी दी और छात्रावास कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की समस्या उनके सामने रखी। बीईओ का कहना है कि अधीक्षिका पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।