भालू का शिकार: प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए शिकारी- 3 गिरफ्तार

गरियाबंद : जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक भालू की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक शिकारियों ने भालू का शिकार किया है। जिसके बाद शिकारियों ने भालू के शरीर के कई अंगों को काटकर ले गए है। मामले में वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना सामान्य वन मंडल के आमंदी गांव का है। यहां शिकारियों डेढ़ से दो वर्ष के भालू का शिकार किया है। शिकारियों ने भालू के शरीर के दोनों पंजे, दांत और प्राइवेट पार्ट को काटकर ले गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि शिकारियों ने भालू के सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा भालू बीमार था और उसके फेफड़े खराब हो गए थे।
डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम ने जैतपुर गांवों के दो अलग-अलग घरों मे तलाशी ली। जहां टीम को अवैध शिकार में आरोपियों की संलिप्तता का सुराग मिला। गरियाबंद वन परिक्षेत्र ग्राम आमदी मंडी के पास एक पेड़ के नीचे एक वयस्क भालू के शव मिला. जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिया गया जानकारी मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गई और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची भालू का उम्र तकरीबन दो वर्ष बताई जा रही है ।
वही मृत भालू के शरीर का कुछ अंग नही मिले, जिसके कारण मृत भालू का शिकार किये जाने शंका व्यक्त किया जा रहा है वही शिकारियों की तलाश के लिए डॉग स्कॉट टीम की बुलाई गई वन विभाग व डॉग स्कॉड की टीम द्वारा सघन जांच के दौरान ग्राम आमदी में तीन आरोपी को पकड़ा गया और आरोपियों से भालू के नाखून व गुप्तांग के साथ हिरण का सिंग, खाल भी बरामद किया गया. तीनो आरोपियों को वन अपराध के मामले में रिमांड पर जेल भेजा गया।
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।