दंतेवाड़ा में तेज बारिश और तुफान से जवानों के बैरक को भारी नुकसान, जवान हुए परेशान

दंतेवाड़ा: जिले के अचानक आई आंधी तूफान और तेज बारिश व ओलावृष्टि होने से  दंतेवाड़ा जिला के 231 बटालियन जावंगा गीदम, कैम्प की महत्‍वपूर्ण आधारभूत संरचना व्यवस्था क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं जिसके कारन वहां के जवान परेशान हैं।

 

बताया गया कि दिनांक 17/05/2022 को शाम के समय लगभग 6:00 बजे . 231 बटालियन मुख्‍यालय जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा में तेज बारिश/तुफान एवं ओलावृष्टि के कारण जवानों के रहने वाली बैरक, बाथरूम, मैस स्‍टोर, कैंटीन व एम०टी० पार्क एवं सरकारी सम्‍पत्ति को भारी नुकसान पहुँचा है ।

मौके पर बटालियन में मौजूद श्री सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍ड़ेंट द्वारा क्षतिग्रस्‍त हुए ईमारतों का मुआयना किया। व जान माल एवं संपत्ति के नुकसान का जायजा लिया। बड़े सौभाग्‍य की बात है इतने भीषण तुफान में सभी जवान सुरक्षित है ।

बताया गया की संपत्ति के नुकसान का आकलन कर उसकी सूचना वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी दी गई। वही कमाण्‍डेंट महोदय ने जवानों के लिए आवश्‍यक सुविधा उपलब्‍ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार भी किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।