बैंक अधिकारी ने किया रेप… युवती ने किया बड़ा खुलासा

कांकेर : युवती ने पंजाब नेशनल बैंक के सहायक प्रबन्धक रत्नेश शर्मा पर शादी का झांसा देकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी की बात पर क्रिकेट बैट से पीटने के आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी रत्नेश शर्मा (28वर्ष) एक साल पहले से युवती के सम्पर्क में था और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप करता रहा, और पीडिता के साथ शारीरिक सम्बंध बनता बनाता रहा। युवती जब शादी करने की बात करती थी तो आरोपी गोलमोल जवाब देकर टाल देता था।

बैंक अधिकारी ने किया रेप... युवती ने किया बड़ा खुलासाकल शाम को जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने बैट से महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रत्नेश शर्मा (28वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।