बालोद ब्रेकिंग न्यूज शिक्षा विभाग कार्यालय में युवक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

गुरूर (बालोद)। जिले के गुरूर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान सतीश यादव, निवासी ग्राम सोरर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सतीश अपनी मां की अनुपस्थिति में उनकी जगह स्वीपर का कार्य करने कार्यालय आया था। कुछ देर बाद उसने कार्यालय परिसर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिवारजनों और स्टाफ से पूछताछ कर रही है।
गुरूर थाना क्षेत्र का मामला।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।