विधानसभा अध्यक्ष ने बजरंगपुर-नवागांव हत्याकांड पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव _ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के बजरंगपुर-नवागांव वार्ड पहुँचे और हाल ही में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

प्रमुख घोषणाएँ और निर्देश :

पुलिस चौकी की स्थापना – नवागांव से चिखली तक के क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसकी सहमति प्रदान की है।

तात्कालिक आर्थिक सहायता – मृतक युवा

राजेश ढीमर

सचिन दास मानिकपुरी

किशन राजपूत
के परिवारों को स्वेच्छानुदान अंतर्गत एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा।

अनुकम्पा नियुक्ति – किशन राजपूत के परिवार को।

नौकरी सहायता – राजेश ढीमर की पत्नी को जॉब प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार दिलाने हेतु निर्देश।

विधानसभा अध्यक्ष के बयान :
यह घटना नशे की गिरफ्त में आकर हुई चाकूबाजी का नतीजा है।

पुलिस की शुरुआती लापरवाही सामने आई है, थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
शामिल अन्य आरोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जिले में शराब और नशे के खिलाफ सतत अभियान चलाने की आवश्यकता है।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश।

 

कार्यक्रम में उपस्थित
महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।