कुम्हारी पालिका में पांच एल्डरमैनों की नियुक्ति

* कुम्हारी पालिका में पांच एल्डरमैनों की नियुक्ति वरिष्ठ, युवा एवं महिला सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिला पद…

कुम्हारी(राकेश सोनकर) : कुम्हारी नगर पालिका परिषद में पांच एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है प्रदेश में भाजपा के विष्णुदेव साय सरकार के ढाई वर्ष के बाद नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। जिसका लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ताओं को इंतजार था। अब वह इंतजार थमा है।

वहीं नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। और जिसके जिसके नाम लिस्ट में आये है उसको बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया है। कुम्हारी पालिका में एल्डरमैन पद के लिए गोल्डी गोस्वामी, प्रणव श्रीवास्तव, सुनीता कुर्रे, मनहरण साहू, अवधेश शुक्ला, को मनोनीत किया गया है। बता दे कि नगर पालिका परिषद में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एल्डरमैनों के पार्षदों के निधि के समान अपने निधि होते है जिससे वह नगर में विकास कार्य करा सके।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।