राजनांदगांव : नगर निगम के पूर्व सभापति शिव वर्मा के बताया कि श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि 2000 के लिए महीनों से आवेदक चक्कर काट रहे हैं उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण परिवार के किसी भी सदस्यों की मृत्यु उपरांत शासन से 2000 की राशि उनके क्रिया कर्म के लिए दिया जाता है जो गरीबी रेखा के अंतर्गत हो ऐसे कई परिवार महीनों से 2000 की राशि लेने के लिए निगम का चक्कर लगा रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ विभाग के अधिकारी से पूछने पर बार-बार यही जवाब मिलता है कि अभी चेक जारी नहीं हुआ है। कब प्राप्त होगा कह पाना अभी असंभव है। निगम प्रशासन के द्वारा सरकार की इस योजना पर नजरअंदाज कर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग से पता किया कि क्या चेक जारी करने के लिए फाइल चला है कि नहीं । पता चला कि उस फाइल पर अधिकारी इसकी जानकारी चाह रहा है।
शिव वर्मा ने कहा कि श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत शासन से राशि जारी हुआ है। या नहीं और यदि शासन से योजना के लिए राशि प्राप्त हुआ तथा राशि के किए गए खर्चे की जानकारी शासन को भेजा या नहीं भेजा जिसके कारण भी शासन से राशि प्राप्त नहीं होता है। निगम प्रशासन को भी इसकी जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में 50 से 60 आवेदन देने वाले परिवार 2000 की राशि के लिए चक्कर लगा रहे हैं जिसे लेकर आवेदकों में रोष है। निगम प्रशासन और तत्काल इन आवेदकों को शासन से प्राप्त होने वाले 2000 की राशि तत्काल उपलब्ध कराएं।




