दिग्विजय महाविद्यालय में एलुमनी बैठक का आयोजन

राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर के निर्देशन में एवम विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में एलुमनी बैठक दिनांक 29.11.2022 को आयोजित की गई। बैठक की रूपरेखा प्रो संजय सप्तर्षि द्वारा रखी गई।

उन्होंने एलुमनी की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह लर्न अर्न और रिटर्न के विचार पर आधारित है इसका तात्पर्य यह है कि आपने महाविद्यालय से शिक्षा(लर्न) ग्रहण करके जो भी हासिल (अर्न) किया अब उसे आपको विभाग को वापस (रिटर्न ) करना चाहिए यही इस बैठक का मंतव्य है।

आप विभाग के लिए क्या क्या कर सकते है यही आप से अपेक्षा है। उक्त अवसर पर विभाग के पुराने विद्यार्थियों में अमर झा, शिवानी तिवारी, रोशनी शर्मा, श्रेया ताम्रकार सहित अन्य पुरातन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जिन्होंने विभाग को उन्नत बनाने हेतु प्रतिबद्धता जताई। आगंतुकों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर ने, धन्यवाद ज्ञापन डा राजकुमार बंजारे ने किया। प्रो हेमंत नंदा गौरी भी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।