पेड़ से जा टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

राजिम : एक बार फिर तेज रफ्तार बाइक ने 2 ज़िन्दगी छीन ली है। घटारानी-जतमई मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह दर्दनाक हादसा लोगों के बीच तेज रफ्तार वाहनों को लेकर 1 बार फिर चिंता का विषय बन चूका है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।