कोरबा : जिले में तेज रफ्तार से पिकअप पलटकर सीधा नहर में जा गिरा। नहर के बहाव तेज होने के कारण 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई हैं, जबकि 5 लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचाई। यह मामला उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के बमड़वारानी जर्वे के पास का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 12 लोग पिकअप पर सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप हादसे का शिकार हो गए। पिकअप चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर सेवा के गोताखोरों के साथ पुलिस की भी टीम रेस्क्यू करने में जुटी है। भारी संख्या में ग्रामीण नहर के पास मौजूद हैं।



