छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ : आम नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा को लेकर गरियाबंद पुलिस सजग..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य पुलिस द्वारा एक विशेष साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे सप्ताह (दिनांक 23 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक) का मुख्य फोकस वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा पर है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशानुसार, इस पूरे सप्ताह जिले के सभी बैंकों, एटीएम परिसरों, बैंकिंग सेवा केंद्रों और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से खाताधारकों एवं आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के मुख्य बिंदु और उद्देश्य –
▪️ वित्तीय सुरक्षा, नागरिकों को बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन को सुरक्षित रखने के तरीके बताना।
▪️ यूपीआई अवेयरनेस, यूपीआई पिन शेयर न करने और फर्जी पेमेंट लिंक से बचने की सलाह देना, गरियाबंद पुलिस की आम नागरिकों को मुख्य सलाह
▪️ यूपीआई पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिये पैसे प्राप्त करने के लिये, कभी भी यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती।
▪️ ओटीपी और पासवर्ड रखें गुप्त किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक ओटीपी, सीवीवी या एटीएम पिन न बतायें।
▪️ फर्जी लिंक से बचें, लाॅटरी, इनाम या बिजली बिल काटने के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
▪️ अनजान काॅल्स पर भरोसा न करें, बैंक अधिकारी बनकर किये गये फोन काॅल्स पर अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी कभी साझा न करें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किये इन माध्यमों पर अपनी शिकायत दर्ज कराये – राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबररू 1930 पर तुरंत काॅल करें।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।