मोवा रायपुर। पारसुराम स्थापना दिवस के अवसर पर आज पारसुराम दल छत्तीसगढ़ द्वारा भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के माननीय विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए समाज में एकता और संस्कृति संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारसुराम दल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। दल के सक्रिय सदस्यों—सुमित बनर्जी, अंजनी मिश्रा, बिसजीत पांडेय, सुमन कुमार झा, नेहा झा, कल्याणी साहू, अनीता झा और सतीश साहू—ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्थानीय समाज के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पारसुराम स्थापना दिवस को श्रद्धा, भक्ति और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम सामूहिक सहयोग और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।




