जिला शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — दूरस्थ अंचलों के हायर सेकेंडरी स्कूलों का सघन निरीक्षण, बोर्ड परिणाम सुधार पर फोकस

जिले में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने आज एक बड़ा अभियान चलाया। कलेक्टर जितेंद्र यादव, सीईओ सुरुचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल के निर्देश पर जिले के दूरस्थ अंचलों के हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों का सघन निरीक्षण किया गया।
DEO स्वयं पहुंचे फील्ड पर
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने एपीसी मनोज मरकाम के साथ
भानपुरी, सोनेसरार, किरगी और धौराभाठा हायर सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों से चर्चा की।
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए रणनीति पर विस्तृत रूप से मार्गदर्शन भी दिया गया।
अन्य अधिकारियों की टीमें भी सक्रिय

जिला परियोजना अधिकारी (साक्षरता) रश्मि सिंह और एपीसी प्रणिता शर्मा ने
महारानी स्कूल एवं मोहरा हायर सेकेंडरी स्कूल का अवलोकन किया।
बच्चों से संवाद कर ऑनलाइन क्लासेस का फीडबैक लिया गया और शिक्षकों के साथ परिणाम सुधार की विस्तृत योजना बनाई गई।

इसी क्रम में एपीसी दय पी.आर. झाड़े, आदर्श वासनिक एवं रफीक अंसारी ने
जारवाही हाई स्कूल, बड़भुम, खुज्जी, महरूम और सेजस डोंगरगांव हाई स्कूल का निरीक्षण किया।
ऑनलाइन क्लासेस की समीक्षा — 100% बच्चों को जोड़ने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान ब्लूप्रिंट आधारित ऑनलाइन क्लासेस की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर स्कूल 100% बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस से जोड़े, ताकि बोर्ड परीक्षा परिणाम में मजबूत सुधार हो सके।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में चल रहा है सुदृढ़ अभियान

ज्ञात हो कि कलेक्टर जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के कमजोर परिणाम वाले स्कूलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
इसके तहत—

नियमित ऑनलाइन क्लासेस संचालन
स्कूलवार मेंटरशिप,हर सप्ताह अधिकारियों का निरीक्षण,कमजोर स्कूलों के लिए अतिरिक्त फॉलोअप,जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

शिक्षकों व छात्रों ने सराहा ऑनलाइन क्लासेस

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों और छात्रों ने ऑनलाइन क्लासेस की खुले दिल से प्रशंसा की।
साथ ही यह सुझाव भी दिया कि इन क्लासेस के कंटेंट को यूट्यूब पर ऑफलाइन डाउनलोडिंग सुविधा के साथ उपलब्ध कराया जाए, ताकि छुट्टियों के दौरान भी छात्र आसानी से रिवीजन कर सकें।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।