कोरबा : युवती का शव फंदे से मिला लटकता , पुलिस मामले की जांच में जुटी

कोरबा : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ गजरा बस्ती निवासी स्व.चंदराम कुर्रे की 22 वर्षीय पुत्री रंजना कुर्रे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया।



घटना की सूचना तत्काल बांकी थाना पुलिस को दी गई। बांकी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है। बटीआई राजेश जांगड़े ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद तथा परिजनों से पूछताछ उपरांत ही स्पष्ट किया जा सकता है। मृतका के शव को पीएम के लिए स्थानीय पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया गया।
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।