स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान को सफल बनाने समितियों की बैठक, कूड़ेदान वितरित

रिपोर्टर _ ओंकार शर्मा छुरा , गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत 27 अगस्त से 09 सितम्बर 2025 तक राज्य व्यापी “स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभियान के सुचारू संचालन हेतु दिनांक 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में गणेशोत्सव समितियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने सभी गणपति पंडाल समितियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की और गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन ने स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान को सफल बनाने हेतु सभी समितियों को स्वच्छता नियमों का पालन करने की बात कही।

इस अवसर पर सभी गणेशोत्सव समितियों को कचरा प्रबंधन हेतु कूड़ेदान प्रदान किए गए, ताकि पूजा-पंडालों में निकलने वाले कचरे का व्यवस्थित निपटान किया जा सके और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिले।

बैठक में सभापति चित्ररेखा ध्रुव, पार्षद यामीन (ट्रांसजेंडर), प्रकाश निर्मलकर, निखिल कोठारी, सागर नामदेव, विकास देवांगन, अखिल चौबे, राहुल टंडन, सोनू दीक्षित, यशवंत यादव, गिरिश यादव, पोखराज, प्रकाश सिन्हा, देवेन्द्र ध्रुव, दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नगर पंचायत ने अपील की है कि गणेशोत्सव पर्व को हरित व स्वच्छ रूप से मनाएं तथा कचरा प्रबंधन में सहयोग दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषणमुक्त वातावरण मिल सके।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।