रिपोर्ट – अनमोल कुमार पटना
पटना- बिहार राज्य चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना में दधीचि देह दान समिति, बिहार द्वारा आयोजित तृतीय राष्ट्रीय एवं एकादश अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित षष्ठम राज्यस्तरीय सम्मेलन में द एलिट सोसाइटी, ताजपुर – दधीचि देह दान समिति, समस्तीपुर इकाई को सम्मानित किया गया।

ह सम्मान इकाई द्वारा रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान और देहदान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। मेघालय के पूर्व एवं सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल महामहिम गंगा प्रसाद ने टीम को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में समस्तीपुर की खास उपलब्धि
इस मौके पर जिला इकाई के अध्यक्ष सुमन सौरभ सिन्हा, सचिव जितेंद्र कुमार, सदस्य आलोक कुमार और शशि रंजन गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मेलन में विशेष रूप से समस्तीपुर जिले के उस नेत्रदानी परिवार का भी उल्लेख हुआ, जिसने इकाई के सहयोग से नेत्रदान किया था। मंच पर 3 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय अंगदान दिवस कार्यशाला के चित्र भी प्रदर्शित किए गए, जो उपस्थित लोगों के लिए भावुक क्षण रहा।
लगातार मिलती रही शुभकामनाएं
सम्मान मिलने के बाद पूरे जिले से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। बधाई देने वालों में बिहार एनजीओ संघ के सचिव डॉ. संजय कुमार बबलू, आशा सेवा संस्थान से अमित कुमार वर्मा, सारण जिला ग्रैपलिंग संघ के सचिव अमितेंद्र कुमार, समस्तीपुर जिले के एकमात्र देहदानी परिवार के सदस्य अरविंद कुमार प्रमुख रहे।
इसके अलावा सुनील कुमार ठाकुर, दीपक कुमार राम, अविनाश कुमार भारद्वाज और विकाश कुमार सिन्हा ने भी बधाई दी।




