वासड़ी में उर्वरक विक्रय में अनियमितता, 36 बैग यूरिया जब्त

शशिकांत सनसनीमो मोहला -मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ)

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में उर्वरक वितरण की पारदर्शिता और किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में, कृषि विभाग की टीम ने वासड़ी स्थित मेसर्स वेदप्रकाश साहू कृषि केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जांच में पॉस मशीन स्टॉक और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। केंद्र में 36 बैग नीम-कोटेड यूरिया भौतिक रूप से मौजूद था, जिसकी एंट्री गैस (पॉस सिस्टम) में दर्ज नहीं थी।

प्रोपराइटर ने बताया कि 150 बैग यूरिया वीरेंद्र कृषि केन्द्र, बांधाबाजार से खरीदा गया था, लेकिन एकनॉलेजमेंट न मिलने के कारण पॉस मशीन में स्टॉक प्रदर्शित नहीं हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि 114 बैग यूरिया 28 किसानों को बिना पॉस मशीन का उपयोग किए बेचा गया।

यह कार्य उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 का स्पष्ट उल्लंघन है। मौके पर ही उर्वरक निरीक्षक जितेन्द्र कुमार नेताम ने 36 बैग यूरिया जब्त कर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया। अन्य अनियमितताओं के आधार पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पूरे मामले की रिपोर्ट कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को सही समय और उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए ऐसे निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।