महिलाओं ने भूतपूर्व सैनिकों को बांधी राखी

 रिपोर्टर- शशिकांत सनसनी राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

एंकर- राजनांदगांव में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं ने एक भावुक और प्रेरणादायक पहल की। शहर की तमाम महिला मंडलों ने मिलकर देश की सेवा कर चुके भूतपूर्व सैनिकों की कलाइयों पर राखी बांधकर उन्हें सम्मान और स्नेह का संदेश दिया।

 

oplus_0

वीओ- इस आयोजन का उद्देश्य था—उन जवानों को बहनों की कमी महसूस न होने देना, जो हर त्योहार पर अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा में जुटे रहते हैं। महिलाओं ने न केवल राखी बांधी, बल्कि मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उल्लास से मनाया।

वीओ 2- राखी बंधवाने के बाद कई भूतपूर्व सैनिक भावुक हो उठे। उन्होंने बहनों से मिले इस स्नेह को अविस्मरणीय बताया और देश की सेवा का संकल्प दोहराया।
यह पहल सिर्फ एक परंपरा निभाना नहीं, बल्कि उनके त्याग और समर्पण को नमन करने का माध्यम बनी।

मौसमी शर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, संस्कारधानी सनातनधर्म
राजेश शर्मा – अध्यक्ष, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ
रेखा साहू – राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय तैलीक महासभा

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।