दुर्ग । शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारियों के मद्देनज़र श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, दुर्गा धाम, पुरानी गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लिए माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संरक्षक मंडल द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी गठन
अध्यक्ष रवि पिडियार द्वारा संरक्षक मंडल के दिशा-निर्देश अनुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसे संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों – कमलनारायण रूंगटा, महेंद्र सेक्सरीया, संतोष रूंगटा, संजय रूंगटा, चतुर्भुज राठी, कृष्ण कुमार दुबे, शालिग्राम दुबे, किशोर जैन एवं विनीत जैन द्वारा अनुमोदित किया गया।
- घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- अध्यक्ष – रवि पिडियार
- महासचिव – मनोज शर्मा
- कार्यकारी अध्यक्ष – विकेश मिश्रा “रिचू”, अमित यादव
- कोषाध्यक्ष – जितेन्द्र (जित्तू) राठी
- संयोजक – नवल अग्रवाल, शैलेष तिवारी, विवेक मिश्रा, मुकेश राठी
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष – पंकज रूंगटा, दीपक चोपड़ा, मोनू नामदेव, गणेश अग्रवाल, सतबीर शर्मा
- सचिव – महेंद्र गांधी, रणछोड़ भूतड़ा, राजू अग्रवाल, नितिन रूंगटा, अमित बंछोर, आशीष सेक्सरीया
- सह सचिव – ऋषि साहू, राहुल साहू, मनोज सिन्हा, पंकज यादव, आदित्य शर्मा, हर्षद पारख, आलेख दुबे
- कार्यकारिणी सदस्य – सौरभ




