सदस्यता श्री सम्मान” से सम्मानित हुए शैंकी बग्गा

विशेष संवाददाता शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024–25 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक 3000+ नए सदस्यों को जोड़ने के सफल प्रयास के लिए श्री शैंकी बग्गा को “सदस्यता श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया।

 


बग्गा वर्तमान में MIC सदस्य, चेयरमैन – स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, तथा पार्षद – शीतला माता वार्ड क्रमांक 24 के रूप में सक्रिय हैं। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर शैंकी बग्गा ने कहा कि –

> “यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत गौरव का विषय है, साथ ही यह पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के मेरे प्रयासों की मान्यता भी है। मैं इस सम्मान को जनसेवा की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता की एक नई शुरुआत मानता हूँ।”

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया और पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत से शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

यह सम्मान भाजपा संगठन की जड़ों को और भी मजबूत करने की दिशा में प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।