इलाज के बहाने नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला !

जांजगीर चांपा : जिले में 7 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात बदमाशों ने कार की ठोकर से घायल बच्ची को इलाज के बहाने उठाकर ले गए। परिजनों ने बच्ची की तलाश की, नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के बलौदा-बिलासपुर रोड स्थित बछौद गांव का है। अपने नाना गांव आई 7 वर्षीय शिवांगी पटेल गुरुवार शाम को सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी अज्ञात कार की ठोकर से बच्ची घायल हो गई। तभी कार सवार युवकों ने इलाज के बहाने बच्ची को उठाकर ले गए। घटना की सुचना मिलने पर परिजनों ने आस-पास के अस्पतालों में तलाश की। लेकिन बच्ची कही नहीं मिली, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।