कुरुद : कुरुद में लंबे समय से फैले अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पंचायत की कार्रवाई एक हफ्ते से जारी है। नगर पंचायत की टीम ने लगातार अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए ठेले, होर्डिंग्स, फ्लेक्स, शेड और नेम प्लेट हटाने की कार्यवाही कर रही है। इस कार्रवाई के दरमियान बुलडोजर चलाकर लगभग 500 से अधिक अवैध ठेले, 300 फ्लेक्स, 30 शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। दअरसल, कई दुकानदारों को पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद वे सड़क पर दुकान लगाकर व्यापार कर रहे थे।
जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आम नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर पंचायत के CMO महेंद्र राज गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई आगामी 12 जून तक लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर आगे भी कोई दुकानदार सड़क पर अवैध रूप से दुकान सजाकर यातायात में बाधा डालता है, तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगा। साथ ही जिन लोगों के अतिक्रमण हटाए गए हैं, उन्हें वैकल्पिक और व्यवस्थित स्थान भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के चलते पूरे कुरूद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, लेकिन आम नागरिकों ने इसे नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक जरूरी कदम बताया है।
- यह भी पढ़े :- डॉक्टर की अनुपस्थिति में वार्ड ब्वॉय ने लगाया इंजेक्शन, प्रसूता की मौके पर मौत, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- लोहे की पाइप से वार कर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- GST की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ का हुआ टैक्स फ्रॉड, आरोपी गिरफ्तार
- यह भी पढ़े :- किसानों को मिला धोखा, समिति द्वारा वितरित बीज का गुणवत्ता खराब, जानिए पूरा मामला !




