रायगढ़ : कापू पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमे यह बताया जा रहा है, कि मोबाइल का चार्जर लौटाने के बहाने प्रेमी और पूर्व प्रेमी ने युवती को घर से बाहर बुलाया। जिसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
- यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के गावों में दौड़ेगी सरकारी बस, गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना होगा आसान !
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, उसकी जान-पहचान संदीप तिर्की से 2021 से थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। दिसंबर 2021 में क्रिसमस की रात संदीप ने उसे घर से बुलाकर खेत में ले जाकर जबरदस्ती की थी। जिसके बाद उनके संबंध खराब हो गए और पीड़िता ने उससे बात करना बंद कर दिया। इस बीच पीड़िता का एक नाबालिग लड़के से संपर्क हुआ।
6 जून 2025 की रात नाबालिग ने मोबाइल चार्जर लौटाने के बहाने पीड़िता को घर से बाहर बुलाया। वहां संदीप पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर पीड़िता को मोटरसाइकिल से जबदस्ती जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और साथ रहने का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर कापू पुलिस ने धारा 137(2), 65(1), 3(5) BNS और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी संदीप तिर्की और नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
- यह भी पढ़े :- संगठन से बड़ा कोई नहीं, संगठन सर्वोपरि- युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर
- यह भी पढ़े :- पत्रकारों पर हमले के मामले में प्रशासन ने दिखाई तेजी, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 चैन माउंटेन और 2 हाईवा वाहन जब्त
- यह भी पढ़े :- थकावट के कारण पटरी में सोये मजदूर, ट्रेन की चपेट में आने से 2 की हुई मौत
- यह भी पढ़े :- संकरी निवासियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री और पशु चराई को लेकर की शिकायत, जानिए पूरा मामला !




