गोस्वामी समाज की महिलाओं ने बांके बिहारी कॉरिडोर के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला?

मथुरा : उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर और न्यास ट्रस्ट के गठन के विरोध में शनिवार को गोस्वामी समाज की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन उसी समय शुरू हुआ जब राजभोग आरती के बाद मंदिर के पट बंद हुए। इसके बाद गोस्वामी समाज की सैकड़ों महिलाएं मंदिर के गेट नंबर 1 पर एकत्रित हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इज़हार किया।

ठाकुर जी पर हमारा पारंपरिक अधिकार 

महिलाओं ने कहा कि, वे स्वामी हरिदास जी के वंशज से हैं, जिन्होंने स्वयं ठाकुर जी को प्रकट किया था। ऐसे में ठाकुर जी पर उनका आध्यात्मिक और पारंपरिक अधिकार बनता है। उनका आरोप था कि, सरकार एक ओर कॉरिडोर निर्माण के नाम पर उन्हें उजाड़ने का प्रयास कर रहे है, वहीं दूसरी ओर न्यास ट्रस्ट बनाकर उन्हें ठाकुर जी से दूर करने की साजिश कर रहे है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि

वे किसी भी कीमत पर अपने अधिकारों को खत्म नहीं होने देंगी, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी बलिदान क्यों न देना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि, अगर उनकी भावनाओं की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।