गरियाबंद। छुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रूवाड़ के ग्रामीणों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र रूवाड़ में महिला आर.एच.ओ. के तत्काल ज्वाइनिंग की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2016 – 17 से फीमेल आर.एच.ओ. चमेली दीवान की मूल पदस्थापना रूवाड़ उप स्वास्थ्य केंद्र में है, किन्तु विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी सेवायें उप स्वास्थ्य केंद्र नवाडीह में ली जा रही है। इधर रूवाड़ में स्टाफ की कमी की वजह से स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही है।




