खाकी की आड़ में दुष्कर्म, अमलेश्वर थाना प्रभारी राजेंद्र यादव निलंबित

(संतोष देवांगन) अमलेस्वर : दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा अंतर्गत एवं राजधानी रायपुर से लगे हुए नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्ल्व ने बड़ी करवाई करते हुए राजेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है।



दुर्ग पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष अमलेस्वर थाना क्षेत्र निवासी महिला के द्वारा तत्कालीन अमलेस्वर थाना प्रभारी राजेंद्र यादव के विरुद्ध दुस्कर्म की शिकायत की थी। वहीं प्रथम दृष्टया प्रकरण (case) महिला सम्बन्धी गम्भीर प्रकृति का होने से थाना अमलेस्वर निरीक्षक राजेंद्र यादव के विरुद्ध थाना अमलेस्वर में धारा 376 भा.द.वी. के तहत अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्ल्व ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए एवं आरोपी राजेंद्र यादव को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया। निरीक्षक राजेंद्र यादव वर्तमान में DSB प्रभारी दुर्ग था जिसे पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्ल्व द्वारा निलंबित किया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।