ग्राम वासियों के सहयोग से शीतला मंदिर प्रांगण में होगा भव्य मंच का निर्माण

ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी में बस्ती फंड एवं समस्त ग्रामवासी की चंदा से मां शीतला के दरबार में मंच निर्माण का कार्य किया जाएगा।

जांमगांव (एम): पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी में अक्षय तृतीया अक्ति त्यौहार के शुभ अवसर पर समस्त ग्रामवासियों एवं पंचायत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत प्रतिनिधियो के सहयोग से ग्राम के माता दरबार माँ शीतला मंदिर के सामने मंच निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।मंच निर्माण हेतु अनुमानित लागत 3-4 लाख लगेगा, जिसमें बस्ती फंड से 1-1.5 लाख, पंचायत फंड से dmf मद से 1 लाख, एवं बस्ती के प्रत्येक घर से चंदा के रूप में लेकर मंच निर्माण को पूर्ण रूप देकर समस्त ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि माँ शीतला का सेवा रूपी सौभाग्य प्राप्त करना चाहता है।

भूमिपूजन मे मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती रमाभारती ध्रुव, जनपद सभापति श्री गुलाब सिंह ठाकुर, ग्राम प्रमुख अर्जुन विश्वकर्मा, रवि यादव, राजाराम यदु, घनश्याम ठाकुर, जशपाल ठाकुर, थानसिंह ठाकुर, दिनेश चक्रधर, कोमल साहू,निरंजन यदु, जवाहर चौहान,महेश साहू,खिलेश ठाकुर, बैगा कमलेश मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सरपंच रमाभारती ध्रुव द्वारा ग्राम के शीतला तालाब मे तीन जगहो पर पचरी निर्माण भी कराया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत प्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी माँ शीतला का सेवा कर एक नया मिशाल पेश करना चाहता है।समस्त ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अगला मिशन शीतला प्रवेश द्वार निर्माण पर भी विचार विमर्श चल रहा है

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।