स्थानीय साहू समाज झीट में मनाया कर्मा जयंती, तहसील के पदाधिकारी हुए सामिल

अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन के झीट परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्थानीय साहू समाज झीट में आज भक्त माता कर्मा की 1007 वी जयंती महोत्सव के रूप में मनाया गया जहां स्थनीय साहू समाज के महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर भक्त माता कर्मा की पूजा आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश साहू जी कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कल्याण साहू जी रहे।

 कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी रहे।

विशेष अतिथि के रूप में गुलाब साहू जी उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, श्रीमती सरिता साहू जी उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन श्री सुखदेव साहू जी उपाध्यक्ष ,श्रीमती गीता साहू जी उपाध्यक्ष ,श्री गंगादिन जी साहू जी जिला प्रतिनिधि, रूपेंद्र साहू जी युवा संयोजक सहित समाज के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का उद्बोधन हुआ जहां अतिथियों ने भक्त माता कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की भक्त माता कर्मा साहू समाज को संगठित करने का कार्य एवं संघर्षशील और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महिला थी जो आज भक्त माता कर्मा के नाम से जानी जाती है भक्त माता कर्मा हमारे आराध्य देवी है हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए तभी हमारा समाज प्रगति की ओर आगे  जाएगा और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

कार्यक्रम के पश्चात स्थानी साहू समाज के द्वारा सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई थी सभी अतिथियों के द्वारा भोजन कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

अवसर पर स्थानीय अध्यक्ष रोहित साहू ,उपाध्यक्ष डीजेंद्र साहू, सचिव दिलीप साहू ,कोषाध्यक्ष मुकेश साहू सहित सभी स्थानी सदस्यगण मौजूद रहे। वही मोहन लाल साहू , संरक्षक डोमन साहू, प्रचार सचिव मनीराम साहू तहसील प्रतिनिधि, आनंद साहू सचिव, जुगल किशोर साहू अध्यक्ष महुदा, राम नारायण साहू अध्यक्ष अम्लेश्वरडीही ,उत्तम साहू अध्यक्ष दुर्गा नगर, जीवन लाल साहू अध्यक्ष मोतीपुर, नारायण साहू सहित मीडया प्रभारी परस राम साहू, पूर्व तह युवा संयोजक रोहित साहू ,इकाई संयोजक ललित साहू ,तोरण साहू, हेमलाल साहू ,ओमप्रकाश साहू ,देवचरण साहू, राजू साहू ,प्रकाश साहू ,रवि साहू, पूसऊ साहू ,आशीष साहू ,बिसेलाल साहू ,अरुण साहू, चुन्नी साहू ,नरेन्द्र साहू ,हीरा लाल साहू ,पिला लाल साहू, ओमप्रकाश साहू ,मोहन साहू ,शंकर साहू, संदीप साहू, तिरथ साहू ,लखी राम साहू मौजूद रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।