बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने के लिए उत्तर पाटन मंडल की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी उत्तर पाटन मंडल की बैठक अमलेश्वर के तिवारी मैरिज पैलेस में संपन्न हुआ।

अम्लेश्वर : भारतीय जनता पार्टी उत्तर पाटन मंडल की बैठक तिवारी मैरिज पैलेस अमलेश्वर में हुई बैठक में में प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी दुर्ग जिला प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल जी पाटन विधानसभा प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने जी दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा जी सहित प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ साथ मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के भी साथ उपस्थित रहे उक्त बैठक में आगामी दिनों विधानसभा चुनाव एवं पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता बढ़ाने हेतु प्रदेश पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया साथ ही साथ प्रदेश सरकार अराजकता पूर्ण नीति के कारण आम जनता को जो परेशानी हो रही है उसे प्रत्येक मतदाताओं को जागरूक करने वह आगामी दिनों भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात रखी गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके नेतृत्व में देश के प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हुए बच्चों महिलाओं युवाओं उद्यमियों उद्योगपतियों लघु एवं मध्यम व्यवसायियों के साथ-साथ किसान भाइयों एवं छात्र छात्राओं के लिए जो योजनाएं सरकार ने लागू की है उससे जन-जन तक पहुंचाने हुआ शत प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे आकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किए बैठक में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके मार्ग पर चलकर अंत्योदय विकास की संकल्प के साथ आने वाले दिनों में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इस मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनाने का संकल्प लिया एवं बेमेतरा जिले के बिरनपुर साजा की घटना पर दिवंगत भुनेश्वर साहू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए पश्चात भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पाटन मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक के निवास जाकर सभी पदाधिकारियों ने पित्र शोक के लिए परिवार को संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर मंडल महामंत्री कैलाश यादव युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू युवा मोर्चा प्रदेश के साथ कोषाध्यक्ष शुभम उत्तर पाटन मंडल के प्रभारी नटवर ताम्रकार प्रभारी अनिल साहू जी सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर बसंत चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू राजकुमार बघेल मोहनलाल साहू रामाधार साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन साहू मंडल के महामंत्री राजू साहू रवि सिंगार देवा पाटेकर सोनू साहू हितेश भरत लाल साहू फेरहाराम धीवर सहित भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं साथ रहे

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।