रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में आज शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया की हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया। आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है। पेयजल व्यवस्था में सुधार हो गया है। भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी। भवन अनुज्ञा का सरलीकरण किया गया है। घर पर ही 15 प्रकार की सेवाएं पहुँच रही हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं
1. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
2. राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा
3. नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा
4. बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे
5. भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़
6. रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़
7. बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि
8. सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़
9. चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा




