आनंद धाम अकोला बगीचा में 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा सप्ताह का आयोजन

करन साहू रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़

कुम्हारी : आनंद धाम अकोला बगीचा में 8 फरवरी से 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं संत समागम होगा यज्ञ आचार्य पंडित पवन द्विवेदी जी की अगुवाई में 11 दिनों तक प्रतिदिन रूद्र महायज्ञ होगा भागवत कथा व्यास ब्रह्मचारी पंडित ज्योतिर्मयानंद जी महाराज सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा,के श्री मुख से होगा ।

दोपहर 12:00 से 4:00 तक कथा रसपान किया जा सकता है प्रतिदिन भक्त और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है । सरपंच श्री भूपेंद्र दुबे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 65 से 70 साल पूर्व आदि शंकराचार्य महाराज की अगुवाई में आनंद धाम में रुद्र महायज्ञ का शुरुआत किया गया था जो आज तक अनवरत प्रत्येक वर्ष जारी है,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु ,संतों का आगमन होगा । आनंद धाम अकोला कुम्हारी से उत्तर दिशा में 7 किलोमीटर दूरी पर खारुन नदी के तट पर स्थित है ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।