शिविर का आयोजन, सैकड़ो ग्रामीणों ने मांग व शिकायत संबंधी आवेदन पेश किए

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के देव भूमि देवभोग में 06/12/2022 को आगमन होना है और मुख्यमंत्री के आगमन से पहले समस्त पदाधिकारि व कार्यकर्ता अपनी सक्रियता दिखलाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में विकासखंड देवभोग के अंतर्गत ग्रामीणों के मांग व शिकायत संबधी आवेदनों के निराकरण करने हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में वार्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन दिनांक 02/12/2022 से 04/12/2022 तक किया जा रहा है।

उक्त शिविर में ग्रामीणों के समस्याओं का निराकरण करने के लिए ग्राम पंचायत के सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर आवेदन संग्रहित कर रहे हैं। आपको बता दे कि ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्या आम बात है इसलिए इन सारी समस्याओं को दूर करने के लिए वार्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत सेंदमुड़ा के श्री नंदकिशोर नायक ( सहा. सचिव) सहित आंगनबाड़ी , मितानिन व सभी कार्यकर्ता के साथ डोर टू डोर जाकर जन समस्या निवारण करने के लिए आवेदन संग्रहित किया जा रहा है। वार्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजन का आज आखिरी दिन था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।