श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर सरपंच ने किया मितानिनों का सम्मान

रानीताराई / पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम ग्राम पंचायत का कौही में मितानिनों का साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मितानिनों का कार्य ग्राम स्तर में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करना एवं लोगों को स्वास्थ्य सुविधा में लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं करोना काल में इनका का अहम भूमिका रही है लोगों को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सचिव द्वारिका यादव पंच अनिता सोनकर  वरिष्ठ नागरिक मूलचंद साहू ग्राम कोटवार नारद मानिकपुरी साहित अन्य लोग  उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।