
कृषि महाविद्यालय मर्रा पाटन में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया ।
पाटन / पाटन विधानसभा अंतर्गत स्थित महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा पाटन में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ अध्यापक एवं स्टाफ गण शामिल हुए।

राष्ट्रीय एकता का महत्व पर जोर दिया गया राष्ट्रीय एकता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को पूरे भारतवर्ष के लोगों द्वारा मनाया जाता है यह दिवस लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है ।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में किया गया सर्वप्रथम रसोयो कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर परघानिया के द्वारा विद्यार्थियों के समक्ष एकता दिवस के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को देश में की एकता और अखंडता को बनाए रखने हेतु उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया ।
इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को एकता शपथ दिलाई गई इसके उपरांत विद्यार्थियों के मध्य देश की एकता एवं अखंडता की भावना को जागृत करने तथा गांव वालों के बीच एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया एकता दौड़ का आयोजन कृषि महाविद्यालय से प्रारंभ कर पूरे मथुरा गांव का परिक्रमा करते हुए वापस महाविद्यालय तक किया गया महाविद्यालय के इस 2 किलोमीटर की दौड़ में विद्यार्थियों ही नहीं वरन महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने भी भाग लिया ।दौड़ की शुरुआत बीए कुरेशी डॉ नितिन तुर्रे एवं डॉ सुनीता द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।
विद्यार्थियों के जोश को दोगुना करने के दृष्टिकोण से दौड़ में स्थान सुनिश्चित करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार की घोषणा की गई जिसे प्रथम वर्ष के जयराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय वर्ष के चैन सिंह एवं प्रथम वर्ष के कुलदीप कर्मशः दुतीय एवं तृतीय स्थान पर रहे पूरे कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर अमित दहाते, सुरेश कुमार ,श्रीमती का यूज एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की सक्रियता भागीदारी रही।








