दो दशक पूर्ण होने पर गंज लाइन दुर्गा उत्सव समिति में जगराता संपन्न

राजनांदगांव : गंज लाइन दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित स्थानीय गंज लाइन में नवरात्रि पर्व के अवसर पर दिनांक 29 सितंबर दिन गुरुवार को चौथ के दिन माता का जगराता भजन सम्राट श्री सुनील सिहोरे की प्रस्तुति से सानंद संपन्न हुआ आयोजन समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि गंज लाइन में रात्रि 9:30 बजे से शंकर भोला भंडारी फेम कलाकार श्री सुनील सिहोरे ने दुर्गा माता के भजनों की प्रस्तुति दी।

प्रस्तुति के पूर्व पंडाल में मां दुर्गा की पूजा अर्चना समिति के अजीत जैन राजेंद्र लड्ढा ओमप्रकाश पोरवाल संजय पोरवाल पवन डागा महेश अग्रवाल राजू पोरवाल दामू भूतड़ा कैलाश राठी द्वारा दीप प्रज्वलन करा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके पश्चात श्री सुनील सिहोरे ने माता जी के भजनों से और शंकर भोला भंडारी के भजन से उपस्थित भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया श्री जैन ने बताया कि भजनों के साथ साथ झांकी एवं झांकी नृत्य की कला ने सभी भक्तों जनों को खूब भाव विभोर कर दिया।

मां काली एवं शंकर भगवान के रूप में जो नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया वह अद्भुत था पूरा जनसमुदाय भाव विभोर होकर झूम उठा काली माता के स्वरूप में उपस्थित कलाकार के समक्ष नारियल श्रीफल चढ़ोत्री चढ़ाने से भक्तजन अपने को रोक नहीं सके जिसके पश्चात सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देते हुए कलाकार श्री सिहोरे ने शिर्डी के साईं बाबा के भजन की जीवंत प्रस्तुति दी जिसे पूरे जनमानस ने तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन दिया।

कार्यक्रम में राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं उन्होंने आयोजन समिति के साथ श्री श्री सिहोरे का सम्मान चुनरी ओढ़ाकर मंच पर किया इसी क्रम में श्री नीलू शर्मा जी द्वारा भी चुनरी उड़ा कर श्री सिहोरे जी का सम्मान किया गया आयोजन समिति के सूर्यकांत जैन ने बताया कि जगराता का आयोजन भक्तजनों की फरमाइश पर रात्रि 2:00 बजे तक चलता रहा समापन पर श्री सिहोरे द्वारा जस गीत एवं पंचमी सिंगार गाकर समा बांधते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सभी सम्मानित सदस्य का संरक्षक गण और कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग देने वाले युवा साथी धीरज माहेश्वरी प्रतीक माहेश्वरी शशांक अग्रवाल दीपक गुप्ता जितेंद्र महेश्वरी सौरभ पोरवाल अमित अग्रवाल संतोष हुंका रमेश डागा अनीश जैन रूपेश गुप्ता बिट्टू गोलू  मोहन घनश्याम अग्रवाल मनोज लड्ढा सहित प्रदीप कोटडिया राजू भंसाली सहित मोहल्ले के सभी वरिष्ठ जनों का सहयोग सराहनीय रहा आभार प्रदर्शन आयोजन समिति की ओर से राजेंद्र लड्ढा और संजय महेश्वरी ने किया।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।