राजेन्द्र जग्गी व अमर पारवानी आज राजनांदगांव प्रवास पर – सैय्यद अफज़ल

राजनांदगांव : जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष “सैय्यद अफ़ज़ल अली” व शहर अध्यक्ष “संजय रिझवानी” ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी आज व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात करेंगें। व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए पदाधिकारियो को दिशा निर्देश करेंगे।

व छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी चेंम्बर के अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार राजनांदगांव आगमन पर चेंम्बर ऑफ कामर्स द्वारा एबिस ग्रीन में 4 बजे अभिनंदन समारोह रखा गया है, जिसमे चेंम्बर के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
सैय्यद अफ़ज़ल ने आगे कहा कि  जग्गी जी व पारवानी जी सिंधु भवन में शाम 7 बजे मेरिट में आये बच्चों का सम्मान करेंगे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।