पानीगांव आंगनवाड़ी भवन हुआ जर्जर बच्चे हैं मजबूर भवन में बैठने के लिए सुध लेने वाला कोई भी नहीं


✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

शासन-प्रशासन मौन जिम्मेदार कौन सुध लेने वाला कोई नहीं आंगनबाड़ी केंद्र की कहानी प्रेस वार्ता की जुबानी आओ सुनाते हैं कहानी

गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पानीगांव में आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर की स्थिति में है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम सरपंच प्रधान को इस जर्जर स्थिति के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन ग्राम प्रधान इस विषय को दिल की गहराई से नहीं लेते हैं आए दिन आंगनबाड़ी भवन की छत से पपड़ी गिरता रहता है इसी भवन में छोटे-छोटे मासूम बच्चे आंगनबाड़ी आते हैं जिससे डर बना रहता है कि बच्चे इस भवन के अंदर में बैठे रहते हैं उसके ऊपर पपड़ी ना गिर जाए बच्चे को चोट न पहुंचे इसका डर बना रहता है और इस स्थिति को देखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने विभाग के सुपरवाइजर को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ सुपरवाइजर के द्वारा आला अधिकारी तक अवगत करा रहे हैं या नहीं वही ही जाने यदि इस भवन का जल्द से जल्द मरम्मत नहीं की जाती है तो बड़ी ही दुर्घटना बच्चों एवं आंगनबाड़ी के ऊपर हो सकता है क्योंकि उसी जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का बैठना हो रहा है प्रेस वार्तालाप पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि जर्जर भवन के अंदर बैठे रहना मौत का बुलावा है इस विषय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 2 वर्ष से सरपंच सचिव पंच को आंगनवाड़ी भवन के बारे में मौखिक एवं लिखित रूप से आंगनबाड़ी भवन की जर्जर स्थिति के बारे बताते आ रहे हैं लेकिन एक दिन भी सरपंच सचिव इस भवन के बारे में ध्यान नहीं दे रहे हैं आए दिन डर बना रहता है की छत की पपड़ी बच्चे के ऊपर ना गिर जाए या बड़ी दुर्घटना ना हो जाए इस जर्जर भवन के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने आला अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना को भी सूचित कर चुके हैं लेकिन विभाग वाले भी चुप्पी साधे बैठे हैं साथ में अटैच शौचालय जिस तरह से बना हुआ है लेकिन शौच करने के लायक नहीं बनाया गया है जिससे बच्चे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को शौच करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है इस समस्या को शासन-प्रशासन संज्ञान ले जो दोषी है उसे कार्यवाही करें

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।