किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने मनीष वर्मा

मनीष वर्मा बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

चरोदा/ दुर्ग जिले के युवा किसान नेता मनीष वर्मा (पार्षद) को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस दुर्ग जिला भिलाई एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उन्हें इस पद के लिए उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, संगठन प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला, प्रभारी महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ सुमित्रा धृतलहरे, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबीलास साहू की अनुमति और अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।