पाटन/आज दिनांक 9 जुलाई 2022 को थाना पाटन में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, उत्तर पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमणो चंद्राकर, मध्य पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ,मध्य पाटन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, दुर्ग सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में।
अपनी प्रमुख मांग देवी मां काली जी के खिलाफ अनर्गल पोस्टर प्रसारित किए जाने एवं हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने हेतु लीना मणिकलाई और महुआ मोइत्रा टीएमसी सांसद के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर थाना पाटन पहुंचकर थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी जी को ज्ञापन सौंपा गया है ।
जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उनको आश्वस्त करते हुए कहा गया कि आप लोगों की मांग एवं ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के आदेश अनुसार थाना कोतवाली दुर्ग भेजा जावेगा एवं मांगों को पूर्ण करने हेतु हर संभव प्रयास किया जावेगा उपरोक्त भाजपा नेताओं द्वारा चेतावनी दिया गया है की यदि इनकी मांगे तीन दिवस के भीतर पूरी नहीं की गई तो पाटन थाना के समक्ष आंदोलन किया जावेगा ।





