छुरा क्षेत्र ग्राम धरमपुर कमार जनजाति के विद्यार्थियों को मिला जाति प्रमाण पत्र आभार व्यक्त किए कमार जनजातियों ने कलेक्टर नम्रता गांधी की सक्रियता को

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ कॉम जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गरियाबंद जिले में विशेष पिछड़ी कमार/भुंजिया जनजाति वर्ग के समस्याओं के निराकरण हेतु विकासखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर नम्रता गांधी की मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा तत्परतापूर्वक निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उक्त जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक स्तर से जाति प्रमाण पत्र बनाकर वितरण भी किया जा रहा है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी छुरा श्रीमती शीतल बंसल से मिली जानकारी अनुसार विगत दिवस छुरा विकासखंड के संकुल केन्द्र सिवनी अंतर्गत प्राथमिक शाला धरमपुर में अध्ययनरत कमार जनजाति के 10 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इनमें कु. मधु पिता श्री श्यामलाल कक्षा दुसरी, कु. कामनी पिता श्री गंगाराम कक्षा दुसरी, कु. गौरी पिता श्री मनीराम कक्षा दुसरी तथा कु. अनुराधा पिता श्री मनीराम कक्षा पहली, कु. कुंती पिता श्री पंचराम कक्षा पहली, दुर्गेश पिता श्री धनीराम कक्षा पहली, धर्मेन्द्र पिता श्री लालसिंह कक्षा पहली, धनंजय पिता श्री फुलेश्वर कक्षा पहली, राजाकिशन पिता श्री कलीराम कक्षा पहली और संगीत पिता श्री रैतुराम कक्षा पहली के नाम शामिल है। ज्ञात हो कि विशेष शिविर के दौरान विद्यार्थियों के अविभावकों ने अपने बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने आवदेन प्रस्तुत किये थे। इनके आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन के इस पहल का विद्यार्थियों के अविभावकों ने सराहना करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये हैं

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।