थाने में पड़ी 654 लावारिस गाड़ियां हुई नीलाम

जांजगीर-चांपा : अनु.अधि.राजस्व जांजगीर एवं थाना प्रभारी जांजगीर के निर्देश में नीलामी की कार्रवाई पूर्ण कराई गई। 28 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों को 10-10 के लाट में और आबकारी एक्ट के प्रकरणों में राजसात वाहनों को पृथक-पृथक से नीलामी की गई।

बता दे की जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में लावारिश हालत में पड़े वाहनों की नीलामी की गई है। ज़िला दंडाधिकारी के निर्देश में नीलामी की कार्रवाई संपन्न हुई। जिले के थाना-चौकी में लावारिस हालत में पड़े वाहनों एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें कुल 383 लोगों ने बोली लगाई।    28 पुलिस एक्ट के तहत जब्त हुई 654 वाहनों को नीलामी करने से 47 लाख 43 हजार 500 रुपए एवं 198 नग साइकल को नीलामी करने से 86 हजार रुपये और अन्य 2 वाहन से 57 हजार रुपये और आबकारी एक्ट के प्रकरणों में राजसात 61 वाहनों को नीलामी करने से 15 लाख 23 हजार 700 रूपये कुल करीब 64 लाख 10 जहार 200 रूपये शासन को राजस्व प्राप्त हुई। साथ ही थाना और चौकी परिसर में लंबे समय से रखे होने के कारण गाड़ियां खराब भी हो चुकी थी। जिसका डिस्पोजल किया गया ।

नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात, तहसीलदार जांजगीर जिला परिवहन अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, रक्षित निरीक्षक एवं एमटीओ की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।