रिपोर्टर करन साहू
कुम्हारी :- वार्ड क्रमांक 5 प्रभात चौक स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के सौजन्य से विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने गायत्री माता की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष के रवि कुमार पार्षद ओम नारायण वर्मा महेश सोनकर गायत्री मंदिर परिसर अध्यक्ष बीके यदु आरएन राम ने भी माल्यार्पण तथा पूजन किया l
आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में पदस्थ चिकित्सक रवि सिदार ने संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि धमधा विकासखंड में सर्वप्रथम कुम्हारी में शिविर आयोजित की गई है।
इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अमित द्विवेदी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग उपस्थित होकर मरीजों की बीमारियों से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु सलाह परामर्श एवं आयुर्वेदिक औषधि भी प्रदान किया उनके साथ चिकित्सक सुकांत भूनिया ने भी सक्रियता से मरीजों का उपचार किया तथा दवाएं वितरित कि इस शिविर में अधिकांशत वात रोग, साइटिका, त्वचा रोग, मौसमी रोग, रक्तचाप, मधुमेह, से पीड़ित रोगियों ने अपना उपचार कराया साथ ही कुम्हारी आयुर्वेद चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों से प्रतिदिन रोगियों का उपचार किया जा रहा है

ऐसी जानकारी दी आज इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 323 मरीजों ने उपचार करा कर दवाई आदि प्राप्त किया तथा संबंधित रोगों से बचने के लिए दिशानिर्देश एवं परामर्श प्राप्त किया इस शिविर में रूबी वासनिक शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय अधिकारी धमधा, डॉक्टर सुकांत भूनिया मर्रा, डॉक्टर सोनिया सीकर चीचा, डॉक्टर अनुपमा नायक गोढ़ी, फार्मासिस्ट सौरभ पांडे चीचा, तिलक बंछोर धमधा, देव कुमार देवांगन गोढ़ी, अखिलेश देशमुख हरि ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर के आयोजन को सफल बनाया।




