महासमुंद : स्कूली छात्राओं को अश्लील (गन्दी) वीडियो दिखाकर गंदे तरीके से टच करने वाले छुईडबरी के तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पलकों के शिकायत के बाद तीनों शिक्षकों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उन्हें ससपेंड किया गया है।
तीनो शिक्षक 1. आसकरन साहू 2. महेन्द्र बघेल 3. प्रमोद चन्द्राकर प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला छुईडबरी में पदस्थ थे। आपको बता दे की परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। स्कूली छात्राओं ने शिक्षकों पर आरोप लगाया था कि, हर रोज शराब पीकर स्कूल आते थे। और हमारे साथ गाली-गलौज करते थे और मालिश करवाते थे। फिर मालिश करवाने के बाद अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते थे।




