दो बाइक के साथ ,चैन स्नैचिंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग भी शामिल

रायगढ़ : रायगढ़ जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना में पुलिस ने जल्द सटीक कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद की है। बरामद चेन की कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई जा रही है।

जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत 25-26 मई की रात में मिट्ठूमुड़ा निवासी 75 वर्षीय पुजारी राम के साथ घटना घटी। पुजारी राम घर के बाहर खड़े थे, तभी 2 अज्ञात युवकों ने उनके गले से 2 सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अगले दिन 26 मई को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशांत राव ने एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।