रायपुर : नाबालिग से अश्लील व्यवहार कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : बता दे की दोपहर 3.30 बजे मंजू धीवर अपने नाती सोनू को बुलाने राम मंदिर भवन के पास जाकर सोनू के नाम से आवाज देने लगी तभी आरोपी नुरू, यहां क्यों चिल्ला रही हों कहकर उनके साथ बत्तमीजी कर मां बहन की अश्लील गालीयां दिया उसी समय मंजू धीवर का बेटा ज्वाला धीवर पहुंचा तो आरोपी नुरू ने ज्वाला को भी मां बहन की अश्लील गालिंया देकर हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिया तभी बीच बचाव करने मंजू धीवर के दुसरे पुत्र विजय धीवर आया तो उसे भी आरोपी नुरू ने धक्का देकर गिरा दिया।

यह देखकर बीच बचाव करने प्रार्थीया नाबालिक उम्र 17 वर्ष गयी तो आरोपी नुरू, छोटा पप्पू, तौफिक, रवि दास मानिकपुरी सभी एक राय होकर उसे भी अश्लील गालियां देते हुए प्रार्थीया नाबालिक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया एवं बुरी नियत से प्रार्थीया के हाथ बांह पकडने लगा जिससे प्रार्थीया की पहने हुए कपडे फट गया।

वही शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पंडरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकरण के एक आरोपी जावेद रजा उर्फ छोट पप्पू को गिरफ्तार कर ज्युडिशिल रिमांड पर भेजा दिया गया है तथा प्रकरण के शेष आरोपी घटना के बाद से फरार है जिनमे आरोपी 01. नुरू उ र्फ नुरूददीन 02. रविदास मानिकपुरी 03. तौसिफ अहमद उ र्फ छोटू को आज गिरफतार कर ज्यूडिशियिलि रिमांड पर भेजा गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।