मलीपदर में शारदीय नवरात्र धुमधाम के साथ प्रारंभ

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर में शारदीय नवरात्र का पर्व काफी धुमधाम के साथ प्रारंभ हुआ प्रथम दिन आचार्य कथावाचक रामानुज पंडित युवराज पांडेय द्वारा विधि विधान से पुजा अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया एंव दीप प्रज्जवलित किया गया। प्रथम दिन ही पुजा अर्चना करने बडी संख्या में श्रध्दालुगण उमडे

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति अमलीपदर द्वारा आकर्षक ढंग से साज सज्जा और सजावट का कार्य किया गया है, जो काफी सुन्दर नजर आ रहा है चारो तरफ भगवाध्वज लगाया गया है और पुरा नगर का माहौल धार्मिकमय हो गया है। नवरात्र के पुरे नौ दिनों तक यहा सावर्जनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

माता रानी की कृपा से दुखों का नाश हो सुख समृध्दि आए – स्मृति ठाकुर

जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर भी नवरात्र के प्रथम दिन अमलीपदर में मां दुर्गा की पुजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शाति संमृध्दि और खुशहाली के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना किया। श्रीमती ठाकुर ने शक्ति उपासना के पर्व नवरात्र की बधाई और शुभकामनाए दी है। उन्होंने कहा कि नवरात्री मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।