सक्ती : सक्ती जिले के बाराद्वार पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3800 बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचरण कुर्रे (उम्र 47 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, बाराद्वार तथा रामखिलावन बरेठ (उम्र 31 वर्ष), निवासी पलाड़ीकला, पुलिस थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के रूप में की गयी है। इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने यह जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अवैध शराब, गांजा एवं जुए के विरुद्ध जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में यह रेड की गई है। 3 मई 2025 को मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने ग्राम पलाड़ीकला एवं मुक्ताराजा में दबिश दी। दोनों स्थानों से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल, सहायक उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक दिलसाय सोनवानी, गौतम तेन्दुलकर, रामकुमार यादव, जितेंद्र सिदार, टकेश्वर कटकवार और महिला आरक्षक सरिता हरवंश सभी की सक्रिय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए यह कहा की ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जा सकता है, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।




