✍️पूर्व सैनिक संगठन ब्लाक पाटन के पदाधिकारियों का हुआ गठन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर कोषाध्यक्ष कांग्रेस नेता कमलेश नेताम बनाऐं गए पाटन ब्लॉक अध्यक्ष

✍️पूर्व सैनिक संगठन ब्लाक पाटन के पदाधिकारियों का हुआ गठन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर कोषाध्यक्ष कांग्रेस नेता कमलेश नेताम बनाऐं गए पाटन ब्लॉक अध्यक्ष

पाटन- (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) के द्वारा पाटन में पदाधिकारियों के प्रथम नियुक्ति हेतु बैठक किया गया जिसमें पाटन ब्लाक के पूर्व सैनिकों ने अपनी सहभागिता निभाई।

लंबे समय से प्रयास चल रहा था कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन के पदाधिकारियों का गठन करना है और इस बैठक के दौरान प्रथम पदाधिकारियों का गठन किया गया, और अपने संगठन को मजबूत करने एवं उसका संचालन करने के विषय पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन से तथा उपस्थित पूर्व सैनिकों के सर्व सम्मति से पदाधिकारियों की प्रथम नियुक्ति किया गया।

प्रथम नियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार निम्नवत है- जिसमें अध्यक्ष- कमलेश नेताम, उपाध्यक्ष सोहन लाल साहू, सचिव राजेश कुमार नायक, सह सचिव उत्तम कुमार साहू, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार साहू, मीडिया प्रभारी दरबारी राम ठाकुर, और और संरक्षक धर्मेंद्र कुमार चौहान सहसंरक्षक भूवेश कुमार साहू कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में नरेंद्र कुमार साहू, गजानंद साहू, सोहन साहू, रामनिवास साहू राकेश धीवर, दिलेश्वर वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, कुबेर साहू, ठाकुर राम मंडावी को प्रथम नियुक्ति की गई, इस अवसर पर खिलावन साहू, यादवेंद्र बंछोर खोमलेश्वर चंद्राकर, अमित वर्मा, कोमल प्रसाद, संदीप कुमार एवं अन्य पूर्व सैनिक गण साथी गण उपस्थित रहें।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।