हर घर झंडा फहराने पालकों को किया जागरूक  मगरघटा में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

हर घर झंडा फहराने पालकों को किया जागरूक  मगरघटा में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

अम्लेश्वर/ संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा(कुम्हारी) के अधीनस्थ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा एवम शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा के स्कूली छात्र–छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रैली निकालकर पालकों को हर घर झंडा अभियान के तहत प्रत्येक घर में झंडा फहराने जागरूक किया । बैड बाजा के साथ बच्चों ने ” हर घर झंडा फहराना है नारों के साथ जागरूकता रैली निकाला । तथा देश के अमर शहीदों को याद किया तथा उन्हें नमन किया । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि देश की आजादी में हमारे देश के अनेक शूरवीरों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया , उनके सम्मान में हर घर झंडा फहराने , देशभक्ति की भावना जागृत करने रैली के माध्यम से पालकों को जागरूक किया जा रहा है ।उन्होंने प्रत्येक घर में झंडा फहराने लोगों से अपील किया ।

” विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा देशभक्ति गीत के माध्यम से पालकों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से कौशल प्रसाद चौबे , जयंत कुमार वर्मा , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा , कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , कोमल ठाकुर , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती मेरी सुषमा खलखो , श्रीमती मेघा गुप्ता सहित एसएमसी पदाधिकारी , सदस्य गण एवम छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।